Connect with us

उत्तराखण्ड

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम: महापौर की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक, 20 प्रस्ताव पारित,


हल्द्वानी,नगर निगम की बैठक में आज महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 20 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति से ध्वनिमत द्वारा पारित किया गया। यह बैठक शहर की सफाई, वित्तीय बजट और अन्य नागरिक मुद्दों पर केंद्रित रही।
सफाई व्यवस्था में अवैध वसूली पर पार्षदों की शिकायत, महापौर का सख्त रुख
बैठक के दौरान पार्षदों ने गंभीर मुद्दा उठाया कि कुछ पर्यावरण मित्र सफाई के नाम पर अवैध रूप से धनराशि वसूली कर रहे हैं। इसके अलावा, बैनी सेना के अतिरिक्त अन्य माध्यमों से भी यूजर चार्ज लिया जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी असुविधा हो रही है। इस पर महापौर बिष्ट ने स्पष्ट अपील जारी की कि नागरिक किसी भी प्रकार का यूजर चार्ज नगर निगम, पर्यावरण मित्र या अन्य कर्मचारियों को न दें। उन्होंने निर्देश दिए कि भुगतान केवल अधिकृत बैनी सेना को ही करें और विधिवत रसीद अवश्य प्राप्त करें।
महापौर ने निगम प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई कार्मिक अवैध वसूली करते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पार्षदों ने आगे अवगत कराया कि कुछ पर्यावरण मित्र बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद कार्यस्थल से गायब हो जाते हैं। बोर्ड ने फैसला लिया कि प्रत्येक माह संबंधित क्षेत्र के पार्षद द्वारा उपस्थिति प्रमाणित होने के बाद ही कर्मचारियों का वेतन आहरित किया जाएगा। गैर-प्रमाणित उपस्थिति वाले कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा।
शहर की सफाई को मजबूत करने हेतु एक माह की समय सीमा पर चर्चा की गई ताकि शहर को गंदी से निजात दिलाना है ये ही संकल्प ले ये आम जनमानस की भी सहभागिता सुनिश्चित हो उन्होंने आम जनमानस से अपील की अगर शहर में कोई व्यक्ति गंदगी करता है तो इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारयों को दे ताकि दंडात्मक कार्रवाई अमल लाई जाएगी,,
महापौर बिष्ट ने हल्द्वानी शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रत्येक घर तक कूड़ा वाहन की नियमित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निगम को एक माह का समय दिया। इस अवधि में यदि कहीं अव्यवस्था पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी तत्काल संज्ञान लें और निराकरण करें। यह कदम शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति निगम की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 का 216 करोड़ का प्रस्तावित बजट पर विस्तृत चर्चा
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 216 करोड़ रुपये के बजट पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रमुख प्रस्ताव इस प्रकार रहे:
कार्यकारिणी समिति का गठन और राजपुरा क्षेत्र में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण।
नगर निगम की दुकानों के किराए में उचित वृद्धि।
फ्रेश वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, जो कचरा प्रबंधन को क्रांतिकारी बनाएगा।
जजी कोर्ट के समीप आंचल मिल्क कैफे की स्थापना।
यूजर चार्ज में वृद्धि, जो सेवाओं के विस्तार को मजबूत करेगी।
स्वान पशु बंध्याकरण कार्यक्रम के तहत 10,000 आवारा कुत्तों का बंध्याकरण और जेसीबी मशीन की खरीद।
ये प्रस्ताव शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और राजस्व वृद्धि पर केंद्रित हैं।
इंडियन गैस वितरण समस्याओं का समाधान होगा त्वरित
पार्षदों द्वारा इंडियन गैस वितरण में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। महापौर ने इंडियन गैस सर्विस के प्रतिनिधि को तलब करने और समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए। इससे प्रभावित क्षेत्रों में गैस आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है। बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तोलिया, सहायक लेखाधिकारी,गणेश भट्ट कर अधीक्षक सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक शांतिपूर्ण और रचनात्मक रही।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page