उत्तराखण्ड
चुनाखान: ऑप्टिमम टेनिस अकादमी में शुरू हुए मेन्स ओपन टूर्नामेंट के मैच,,
नैनीताल, 6 अप्रैल 2026: ऑप्टिमम टेनिस अकादमी, चुनाखान में आज से ऑल इंडिया टेनिस संघ द्वारा आयोजित 1 लाख रुपये पुरस्कार राशि वाले मेन्स ओपन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ राउंड के मैच प्रातः 9 बजे से कोर्ट नंबर 1, 2, 3 एवं 4 पर शुरू हो गए। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के संचालन के लिए रेफरी एंटन डिसूजा अपनी तीन अंपायरों की टीम—दिव्यांशु, रोहित एवं संजय—के साथ मुंबई से अकादमी पहुंच चुके हैं।
आज के प्रमुख मैच परिणाम
आज खेले गए मैचों में दमदार प्रदर्शन करते हुए अनीश प्रशांत ने सौरव कुमार को 6-1, 6-0 से, अनिरुद्ध ने वंश नांदल को 6-2, 6-2 से, दक्ष सिंह ने यशप्रीत को 7-6, 6-2 से तथा जयंत डिंगरा ने उत्तराखंड के सुमित गोदियाल को 6-2, 6-1 से पराजित किया। कुछ मैच अभी भी जारी हैं।
आयोजन एवं सहयोग
यह टूर्नामेंट प्रतिवर्ष ऑप्टिमम टेनिस अकादमी में आयोजित होता है, जहां फैन स्पोर्ट्स क्लब एवं श्री अवनीश रस्तोगी कंधे से कंधा मिलाकर इसे सफल बनाने में तत्पर रहते हैं। टूर्नामेंट के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों की उपस्थिति एवं उत्साह देखने लायक रहा। पराजित खिलाड़ियों को राउंड के अनुरूप पुरस्कार राशि एवं प्रशस्तिपत्र भी वितरित किए गए।
कल, 7 अप्रैल को सिंगल्स मैचों के बाद डबल्स मुकाबले भी खेले जाएंगे।















