उत्तराखण्ड
शांति टेनिस एकेडमी में शुरू हो रहा अंतरराष्ट्रीय जूनियर्स टूर्नामेंट,,
देहरादून, 13 मार्च 2026: शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला, देहरादून (जनपद-देहरादून) में 15 से 20 मार्च तक पांच दिवसीय इंडियन ट्री आइटीएफ जूनियर्स टेनिस टूर्नामेंट (जे-60) का आयोजन हो रहा है। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन (यूटीए), देहरादून द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए एकेडमी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेनिस कोर्ट पर प्राकृतिक और कृत्रिम दूधिया रोशनी की व्यवस्था की गई है।8 देशों के 150 से अधिक युवा खिलाड़ी लेंगे भागयूटीए के सेक्रेटरी जनरल सुमित गोयल ने स्टेट लेवल वर्चुअल मीटिंग में बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 8 देशों के लगभग 150 बालक-बालिकाओं के भाग लेने की संभावना है। 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच सिंगल्स और डबल्स इवेंट खेले जाएंगे। क्वालीफाइंग और मेन ड्रॉ 32 का होगा। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसमें वेन्यू पर पानी, चाय, ब्रेकफास्ट, लंच, फर्स्ट एड बॉक्स और फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी।क्रमबद्ध आयोजन, उसके बाद सीनियर्स टूर्नामेंटयूटीए के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता को अत्यंत क्रमबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस जूनियर्स टूर्नामेंट के तुरंत बाद शांति टेनिस एकेडमी में ही सीनियर्स आइटीएफ एमटी-200 प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।उद्घाटन में मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथिउपाध्यक्ष विजेंद्र चौहान ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ 15 मार्च को अपराह्न 4 बजे उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खेल) श्रीमती रेखा आर्या मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीजीपी उत्तराखंड श्री दीपम सेठ मौजूद रहेंगे।शांति टेनिस एकेडमी वर्ष भर टेनिस प्रशिक्षण के साथ विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन करती रहती है, जो देहरादून को टेनिस हब के रूप में स्थापित कर रहा है।
































