उत्तराखण्ड
इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आईटीएफ (एमटी200) टूर्नामेंट, देहरादून 2026: शानदार समापन,,
देहरादून, 25 मार्च 2026: शान्ति टेनिस एकेडमी, डालनवाला में आयोजित इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आईटीएफ (एमटी200) टूर्नामेंट का आज पांचवें और अंतिम दिन भव्य समापन हुआ। विभिन्न आयुवर्गों के रोमांचक फाइनल मुकाबलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बाजी मार ली।
कोर्ट नंबर 01: दोहरी जीत
कल संध्या 65+ डबल्स फाइनल में कर्नल मनी मोहन नेहरू और कर्नल सुनील पांडेय (दोनों भारत) ने प्रदीप वालिया व समशेर सिंह को 6-2, 6-4 से हराया। आज ही 50+ सिंगल्स फाइनल में विजेंद्र चौहान (उत्तराखंड, देहरादून) ने क्रांति नंदा (उत्तराखंड, देहरादून) को 6-3, 6-4 से पराजित कर ट्रॉफी जीती। अंतिम फाइनल 50+ डबल्स में विजेंद्र चौहान व संचित जैन ने अविनीश चंद्र रस्तोगी (मुरादाबाद) व सलभ सिंहपुरिया (सहारनपुर) को 7-6, 4-6, 10-1 (सुपर टाई-ब्रेक) से हराया।
कोर्ट नंबर 02: 65+ डबल्स का स्वर्णिम प्रदर्शन
मनी मोहन नेहरू ने एच.एस. बिष्ट को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल जीता, जबकि बिष्ट को उपविजेता ट्रॉफी मिली।
कोर्ट नंबर 03: 35+ सिंगल्स में कड़ा संघर्ष
विकल्प पांडेय ने मेनोलिन सेथुनाथ को 6-4, 2-6, 12-10 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
कोर्ट नंबर 04: 40+ और 30+ में दबदबा
40+ सिंगल्स फाइनल में सचिन कुमार ने सौर्य वर्मा को 6-0, 6-1 से धूल चटाई। 30+ डबल्स में अर्पित गुप्ता व अनुज कुमार ने विकल्प पांडेय व सौर्य वर्मा को 6-1, 6-0 से हराकर ट्रॉफी जीती।
चीफ रेफरी हिमांशु मलिक व तुषार शर्मा मुख्य कोच के नेतृत्व में आयोजन चला। संचालक समिति में जनरल सेक्रेटरी सुमित गोयल, विजेंद्र चौहान, मनोज गुप्ता, देवेंद्र सिंह रावत (उपाध्यक्ष, यूटीए), हेम कुमार पांडेय (संयुक्त सचिव, यूटीए), दिनेश नागपाल (कोषाध्यक्ष), अमर जगाती (उप सचिव, डीटीए/कार्यकारी सदस्य, यूटीए), पूर्व अध्यक्ष यूटीए एस.पी. सिंह तथा एकेडमी निदेशक प्रदीप वालिया का सहयोग सराहनीय रहा। पत्रकार बंधुओं के योगदान से प्रतियोगिता सफल रही।














