Connect with us

उत्तराखण्ड

सर्किट हाउस काठगोदाम में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर महत्वपूर्ण बैठक,,


हल्द्वानी, काठगोदाम, 06 अप्रैल 2026: आज सर्किट हाउस काठगोदाम में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय सांसद अजय भट्ट ने की।
उपस्थित प्रमुख अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि
बैठक में कुमाऊं क्षेत्र की मुख्य वन संरक्षक श्रीमती तेजस्विनी पाटिल, नैनीताल जिले के जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल, जिले के सभी 7 प्रभागीय वन अधिकारी (DFO), जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हल्द्वानी बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों पर गहन चर्चा
नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों एवं इससे उत्पन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान माननीय महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने आमजन की सुरक्षा एवं समस्या समाधान हेतु निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं:
जंगलों से सटे गांवों की सीमाओं में सोलर फेंसिंग एवं सोलर लाइट की व्यवस्था।
ग्रामीणों के लिए पशु चारे की समुचित व्यवस्था।
वन विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ समय-समय पर समन्वय बैठकें।
बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम।
नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की बरसात पूर्व साफ-सफाई।
सकारात्मक आश्वासन एवं समन्वित प्रयासों पर जोर
उपस्थित अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक विचार व्यक्त करते हुए तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया। मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया गया।,,

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page