उत्तराखण्ड
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश की USDDA निदेशक के साथ महत्वपूर्ण बैठक,,
हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुमित हृदयेश ने अपने आवास पर Uttarakhand State Development and Urban Development Authority (USDDA) के निदेशक श्री कुलदीप सिंह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। नव-संलग्न वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37, 48, 49 एवं 50 के स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।वार्डवासियों की उठाई गई समस्याएँक्षेत्रवासियों ने अधूरे विकास कार्य, पेयजल, सड़क, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी पर चर्चा की। उन्होंने दैनिक जीवन की कठिनाइयों को विस्तार से रखा।विधायक के निर्देशश्री सुमित हृदयेश ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्यवाही के निर्देश दिए। USDDA निदेशक को लंबित कार्यों को गति देने और हर वार्ड में सुविधाएँ सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है तथा जन विश्वास उनकी शक्ति।,,





























