Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल गुरमीत सिंह की मीडिया शिक्षा पर महत्वपूर्ण बैठक,,

देहरादून,,,उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में प्रदेश के विश्वविद्यालयों के मीडिया एवं जनसंचार विभागाध्यक्षों व डीनों के साथ बैठक की। एआई युग में मीडिया शिक्षा पर विचार-विमर्शबैठक का विषय “एआई युग और डिजिटल सूचना पारिस्थितिकी तंत्र में मीडिया शिक्षाः चुनौतियाँ, नैतिकता और अवसर” रहा। राज्यपाल ने कहा कि एआई ने सूचना प्रवाह बदल दिया है, इसलिए मीडिया शिक्षा को अपडेट करना जरूरी है। उन्होंने फेक न्यूज से निपटने हेतु फैक्ट-चेकिंग, डेटा एनालिटिक्स जैसे विषय पाठ्यक्रम में जोड़ने का सुझाव दिया। पत्रकारों की आत्मनिर्भरता पर जोरराज्यपाल ने पत्रकारों के स्टार्टअप व नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा उनकी आर्थिक स्वतंत्रता मजबूत बनाने पर बल दिया। विश्वविद्यालयों से मार्गदर्शन प्रदान करने को कहा। एआई का राष्ट्रहित में सदुपयोग व जागरूकता पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों के सुझावडीन व विभागाध्यक्षों ने एआई को उपकरण मानकर अपनाने, डिजिटल नैतिकता अनिवार्य करने, छात्र एक्सचेंज प्रोग्राम व व्यावहारिक प्रशिक्षण पर सुझाव दिए। स्वदेशी एआई टूल्स विकसित करने की आवश्यकता बताई। नियमित बैठकों का ऐलानराज्यपाल ने ऐसी बैठकों को नियमित करने का आह्वान किया। दून विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित बैठक में प्रमुख उपस्थितजन: अपर सचिव रीना जोशी, डॉ. नितिन उपाध्याय, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. राकेश रयाल, प्रो. अमरेश झा आदि।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page