उत्तराखण्ड
ट्रांसपोर्ट नगर में इंजन लुब्रिकेंट, ग्रीस और DEF के दामों में भारी उछाल,,
हल्द्वानी, 31 मार्च 2026: खाड़ी देश में चल रहे युद्ध के कारण इंजन लुब्रिकेंट, ग्रीस और बीएस-6 वाहनों के लिए आवश्यक डीजल एग्जास्ट फ्लूइड (DEF)/लिक्विड यूरिया (AdBlue) के दामों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। DEF की बाल्टी के दाम अब ₹300 से ₹400 तक पहुंच गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है।
वरिष्ठ व्यापारी और ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जसपाल सिंह कोहली, महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी तथा प्रदेश प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि यूरिया की आपूर्ति में कमी के कारण ट्रांसपोर्टरों व वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। DEF, जिसे लिक्विड यूरिया या AdBlue भी कहा जाता है, बीएस-6 एवं उससे ऊपर की डीजल गाड़ियों के लिए अनिवार्य है।
उन्होंने आगे कहा कि टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड लिमिटेड, स्वराज मजदा तथा अशोक लेलैंड जैसी सभी प्रमुख वाहन कंपनियों के अधिकृत डीलरों ने लुब्रिकेंट्स, ग्रीस और DEF के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे ट्रांसपोर्ट क्षेत्र पर सीधा असर पड़ेगा।















