उत्तराखण्ड
हल्द्वानी नगर निगम ने शुरू किया कूड़ा पृथक्करण जागरूकता अभियान,,
हल्द्वानी, 10 अप्रैल 2026: नगर निगम हल्द्वानी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (SWM) के तहत स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण (Source Segregation) को बढ़ावा देने एवं घर-घर से छुड़ा पृथक कर बड़े वाहनों को देने हेतु जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ बालक इंटर कॉलेज काठगोदाम से किया गया।
अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को विभिन्न माध्यमों से कूड़े पर छुड़़ा पृथक्करण हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।
नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी द्वारा उपस्थित सभी छात्रों, छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों को कूड़ा पृथक्करण करने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे कूड़ा कदापि अलग-अलग करके ही बदामी को दें।
कार्यक्रम में नगर निगम, बालक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा गोस्वामी, नगर परियोजना प्रबंधक डॉ. आई.पी. पाठक सहित विद्यालय परिवार के अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
















