उत्तराखण्ड
हल्द्वानी नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक: बजट 2026-27 पर चर्चा,,
हल्द्वानी, 25 मार्च 2026: आज दिनांक 25.03.2026 को नगर निगम कार्यालय के सभागार कक्ष में माननीय महापौर महोदय/नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
राजस्व वृद्धि के प्रमुख निर्णय
बैठक में नगर निगम के राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:
नगर निगम के स्वामित्व वाली दुकानों के किराए में वृद्धि की गई।
विभिन्न प्रस्तावों के नामांतरण को स्वीकृति प्रदान की गई।
संपत्ति कर में छूट की पुष्टि
नगर निगम में हाल ही में सम्मिलित नवीन क्षेत्रों में स्थित व्यवसायिक भवनों के संपत्ति कर पर विशेष राहत की घोषणा की गई। 31 मार्च 2026 से पूर्व कर जमा कराने पर 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
भवन करदाताओं के लिए अतिरिक्त लाभ
जिन भवन करदाताओं का 01 अप्रैल 2026 तक कोई बकाया नहीं रहेगा, उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 जुलाई 2026 तक भवन एवं स्वच्छता कर जमा करने पर 25 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। ये निर्णय नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने वाले हैं।
यह बैठक नगर निगम की वित्तीय मजबूती और सेवा विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इस दौरान नगर महापौर गजराज बिष्ट,,आयुक्त परितोष वर्मा उपर नगर आयुक्त गणेश भट्ट एवं मार्केटिंग के अधिकारी मौजूद थे













