उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़ में “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” का भव्य समापन,,
पिथौरागढ़, 23 मार्च 2026: सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत रविवार की संध्या को यहां भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। विभिन्न कलाकारों, स्कूली छात्र-छात्राओं और लोक गायकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब भाया। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लोक संस्कृति से प्रेरित गीत, नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने शाम को यादगार बना दिया। कलाकारों की शानदार प्रदर्शन से उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए, जबकि जनता ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया।
जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना
कार्यक्रम में जनसमूह ने सरकार के पिछले चार वर्षों में चली विकासपरक योजनाओं और नीतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने बताया कि जनसेवा, विकास कार्यों और हितकारी नीतियों से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिला है, जिससे सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।
उत्साह और उल्लास भरे माहौल में समापन हुआ, जहां कलाकारों को खूब वाहवाही मिली। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ सरकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा।
















