Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने MIICCIA अवार्ड समारोह में उद्यमिता को राष्ट्र निर्माण की शक्ति बताया,,

उत्तराखण्ड लोक भवन देहरादून/नई दिल्ली, 09 अप्रैल 2026
नई दिल्ली में आयोजित MIICCIA लीजेंड एंटरप्राइज अवार्ड्स-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उद्यमिता को राष्ट्र निर्माण की सशक्त शक्ति करार दिया। मिलेनियल इंडिया इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (MIICCIA) की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर यह भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उद्यमिता केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर सफल उद्यम के पीछे दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहसिक निर्णय लेने की क्षमता होती है। अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सच्चा नेतृत्व कठिनाइयों की कसौटी पर परखा जाता है।
राज्यपाल ने MIICCIA जैसे संस्थानों की सराहना की, जो सरकार और उद्योग के बीच संवाद, समन्वय व सहयोग का सेतु बनाते हैं। उन्होंने संस्था के पिछले दशक में उद्यमिता प्रोत्साहन में योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी हितधारकों की एकजुट भागीदारी जरूरी है। सरकार अनुकूल नीतियां व वातावरण मुहैया कराती है, वहीं उद्योगपति नवाचार, निवेश और क्रियान्वयन से विकास को गति देते हैं।
उत्तराखण्ड में पर्यटन, एमएसएमई व अन्य क्षेत्रों की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य सतत एवं संतुलित विकास के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने उद्योगपतियों को पर्यटन, वेलनेस, विनिर्माण तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश के लिए उत्तराखण्ड आमंत्रित किया। पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page