Connect with us

उत्तराखण्ड

शांति टेनिस एकेडमी में जोरदार मुकाबले: इंडियन ट्री जूनियर्स आईटीएफ (जे-60) टूर्नामेंट 2026 के तीसरे दिन की झलक,,,

देहरादून, 17 मार्च 2026: शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला, देहरादून में चल रहे इंडियन ट्री जूनियर्स आईटीएफ (जे-60) टूर्नामेंट के तीसरे दिन (17 मार्च 2026) प्रातः 9 बजे से चारों कोर्ट्स पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। डायरेक्टर पी.के. वालिया के नेतृत्व वाली एकेडमी में युवा टेनिस सितारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।बालक वर्ग के प्रमुख परिणामकोर्ट नं. 01: हांगकांग के एलेक्स लैप हंग हुइ ने भारत के वीर मदाम को 6-4, 6-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इसी कोर्ट पर मुरथिक मतकम ने अद्वित तिवारी को 6-3, 6-3 से पराजित किया।कोर्ट नं. 03: भारत के आरव चावला ने यूएसए के आरूष कोटे को 6-1, 6-3 से, जबकि प्रकाश सरन ने हर्ष मारवाहा को 6-1, 6-1 से आसानी से हराया।कोर्ट नं. 04: ओम वर्मा ने आरव धैकिएल को 6-1, 6-2 से, और सौर्या समाला (भारत) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्श कथूरिया (भारत) को 6-2, 6-0 से एकतरफा मुकाबले में धूल चटा दी।बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबलेकोर्ट नं. 01: सामयरा कोहली ने स्वास्ति सिंह (दोनों भारत) को कांटे के मुकाबले में 7-5, 4-6, 6-3 से हराया।कोर्ट नं. 03: खुशी कदियान ने रीत झंवर को 6-4, 6-1 से पराजित किया।कोर्ट नं. 04: झान्वही तमिनिदी (भारत) ने आसना चौधरी (भारत) को 6-2, 6-1 से सहज ही पछाड़ दिया।मुख्य कोच तुषार शर्मा ने बताया, “कल प्रातः 9 बजे से चारों कोर्ट्स पर मैच जारी रहेंगे। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन ने फिजियो टीम तैनात की है, जो प्रातःकाल से खिलाड़ियों की देखभाल कर रही है। यह सुविधा डाल्फिन इंस्टीट्यूट, देहरादून द्वारा प्रदान की गई है। सभी डॉक्टर बधाई के पात्र हैं। विदेशी खिलाड़ी भी इस व्यवस्था की खुलकर सराहना कर रहे हैं।”

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page