Connect with us

उत्तराखण्ड

शांति टेनिस एकेडमी में इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60) टूर्नामेंट 2026 का चौथा दिन रहा रोमांचक ,,

देहरादून, 18 मार्च 2026 शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला, देहरादून में चल रहे इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60) टूर्नामेंट 2026 के चौथे दिन (18 मार्च) प्रात: 9 बजे से चारों कोर्ट्स पर जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। डायरेक्टर पी.के. वालिया के नेतृत्व में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।बालक वर्ग: अपसेट्स और डबल्स में दबदबाकोर्ट नंबर-01 पर सिंगल्स इवेंट के प्रमुख मुकाबले में भारत के ओम वर्मा ने हांगकांग के प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एलेक्स लैप हांक हुइ को शानदार खेलते हुए 6-4, 2-6, 6-3 से हराकर सबको चौंका दिया। उसी कोर्ट पर डबल्स में भारत के वीर मादाम और पंसुल ओबेवेजा ने आरूष सिंगल्स व प्रभावित सिंह (दोनों भारत) को 6-0, 6-0 से धूल चटा दी।यासीन दहिया (भारत) ने इंडोनेशिया के एरिक मैथ्यू गुनावन को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 से परास्त कर जीत का परचम लहराया। कोर्ट नंबर-03 पर अमृत धनकर व तेजस रवि ने युगल में भारत के कुशाग्र अरोरा व अद्वैत तिवारी को 6-4, 6-4 से हराया।कल सायंकालीन बालक वर्ग के डबल्स में हांगकांग के एलेक्स लैप हांक हुइ और आदित्य मौर ने भारत के सिवतेज सिरफुले व रणवीर सिंह को कांटे के मुकाबले में 7-6, 2-6, 15-13 से मात दी। कोर्ट नंबर-02 पर इंडोनेशिया के एरिक मैथ्यू व यूएसए के आरूस कोटे असान मिश्रा व सिवाच परान्जपे (दोनों भारत) से 4-6, 6-4, 10-4 से हार गए।बालिका वर्ग: कड़े संघर्ष में जीतकोर्ट नंबर-01 पर समायरा कोहली ने स्वास्ति सिंह को रोमांचक मुकाबले में 7-5, 4-6, 6-3 से पराजित किया। उसी कोर्ट पर दिया चौधरी (भारत) ने हरिथा श्री वैंकटेश (भारत) को 6-2, 6-0 से आसानी से हरा दिया।आगामी कार्यक्रम
मुख्य कोच तुषार शर्मा ने बताया कि कल प्रात: 9 बजे से चारों कोर्ट्स पर मैच खेले जाएंगे। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेट्री लोकेश चुग ने जानकारी दी कि 21 मार्च से इसी एकेडमी में आटीएफ एमटी 200 देहरादून टूर्नामेंट दिन-रात्रि फॉर्मेट में आयोजित होगा, जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page