Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: चैत्र नवरात्रि 2026 के लिए खाद्य सुरक्षा बैठक आयोजित,,

हल्द्वानी, 17 मार्च 2026: सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद नैनीताल के कार्यालय में आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व 2026 के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य व्यापारियों/व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दिनांक 17 मार्च 2026 को संपन्न हुई, जिसमें विभाग द्वारा व्यापारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के दौरान फलाहार जैसे कुट्टू आटा, सिंघाड़े का आटा, मखाना, साबूदाना, मूंगफली दाना, मिष्ठान, दूध एवं दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना रहा। सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देशसभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता (Hygiene) का विशेष ध्यान रखें।खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट (Adulteration) न करें, खासकर कुट्टू आटा, सिंघाड़े का आटा, मखाना, साबूदाना एवं मूंगफली दाना में।पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं बैच नंबर स्पष्ट रूप से अंकित हो।प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें।प्रत्येक विक्रय पर बिल/कैश मेमो जारी करना अनिवार्य।दुकानों पर FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रदर्शित करें।खाद्य सामग्री को पैक्ड एवं उचित तापमान पर सुरक्षित रखें।खराब या पुराना खाद्य सामग्री का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित।सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक आदि) के माध्यम से गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने की जानकारी प्रसारित करें।बैठक में सहायक आयुक्त ए.एस. रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, तथा संभ्रांत व्यापारी नेता श्री विपिन गुप्ता, श्री हितेंद्र भसीन, श्री मनोज जायसवाल, श्री राजकुमार आनंद, श्री सनी आनंद, श्री संजय गुप्ता, श्री विपिन गुप्ता, श्री अमित शर्मा एवं श्री बलदेव राज नारंग आदि उपस्थित रहे। व्यापारियों से अपील की गई कि वे सोशल मीडिया के जरिए गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बेचने की अपील अपने साथी व्यापारियों तक पहुंचाएं।विशेष अभियान की घोषणानवरात्रि अवधि में विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर जांच होगी। किसी भी अनियमितता या नमूना फेल होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी कि शिकायत या अनियमितता पाए जाने पर कोई ढील नहीं बरती जाएगी।यह पहल जनपद नैनीताल में नवरात्रि पर्व को सुरक्षित बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है।,,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page