उत्तराखण्ड
जिला बार चुनाव: नामांकन फॉर्म बिक्री का अंतिम अपडेट,,
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रपत्रों की बिक्री बुधवार को समाप्त हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि अंतिम दिन तक कुल 19 नामांकन फॉर्म बिके। मंगलवार तक 8 फॉर्म खरीदे गए थे, जबकि बुधवार को 11 फॉर्म और लिए गए।
पदवार नामांकन फॉर्म की स्थिति
अध्यक्ष पद: 5 फॉर्म
उपाध्यक्ष पद: 3 फॉर्म
सचिव पद: 4 फॉर्म
संयुक्त सचिव पद: 1 फॉर्म
कार्यकारिणी सदस्य पद: 6 फॉर्म (इनमें से 5 पदों में 3 महिलाओं के लिए आरक्षित, सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन के अनुसार)
चंदोला ने स्पष्ट किया कि कार्यकारिणी सदस्य के कुल 5 पद हैं, जिनमें तीन महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी, जिसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी हो जाएगी। इससे चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
यह चुनाव जिला बार की नई कार्यकारिणी गठन के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें वकीलों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।














