उत्तराखण्ड
देहरादून में जूनियर और सीनियर दोनों स्तरों पर रोमांचक ITF टूर्नामेंट सम्पन्न,,
देहरादून (21 मार्च 2026): शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला, देहरादून में आयोजित इंडियन ट्री जूनियर आइटीएफ (जे60) तथा इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आइटीएफ (एमटी200) टूर्नामेंट के दौरान आज रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों टूर्नामेंट का समानांतर आयोजन करने वाली उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन ने राज्य के टेनिस-प्रेमियों को एक अनूठी मिशाल पेश की।
जूनियर ITF J60 – अंतिम दिन के रोमांचक मुकाबले
इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60) टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 16 से 21 मार्च तक शांति टेनिस एकेडमी में हुआ, जिसका आज आठवां और अंतिम दिन था।
बालक वर्ग – एकल और युगल:
कोर्ट नं. 01 पर भारत के देव विपुल पटेल ने रूथिक कटकम को 6-4, 6-3 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
हांगकांग के एलेक्स लैप हंक हुइ और भारत के आदित्य मौर की जोड़ी ने रूथिक कटकम–प्रकाश सरन की जोड़ी को 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन फाइनल में वे यस्विन दहिया–सिन जाएजुन की जोड़ी से 6-1, 6-4 से पराजित हुए।
कोर्ट नं. 02 पर भारत के यस्विन दहिया और कोरिया के सिन जाएजुन की जोड़ी ने देव विपुल पटेल–ओम पटेल को 7-6(3), 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग – निर्णायक मुकाबले:
कोर्ट नं. 03 पर भारत की इहा जोशी ने यूएसए की स्वानिका रोय को 6-7(5), 6-4, 7-6(4) से पराजित कर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
युगल आयोजन में आहन–कर्थिका पदमाकुमार की टीम को स्वैवयी गौरव दलाल–इस्निगधा कांता की जोड़ी ने वाकओवर दिया, जिससे आहन–कर्थिका की टीम फाइनल में पहुंच गई।
कोर्ट नं. 04 पर भारत की कर्थिका पदमाकुमार ने हमवतन खिलाड़ी जया कपूर को 6-4, 6-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
सीनियर ITF MT200 – आयुवर्गों में जबरदस्त शुरुआत
इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आइटीएफ (एमटी200) टूर्नामेंट का आयोजन आज 21 मार्च से शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला और परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रारंभ हुआ, जो 25 मार्च तक जारी रहेगा।
प्रथम वेन्यू – शान्ति टेनिस एकेडमी:
सायं 4 बजे से आरंभ हुए मैचों में 55+, 50+ और 45+ आयुवर्ग के सिंगल्स इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
55+ में राजीव नेगी, राकेश कपूर, केशर सिंह नेगी ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
50+ में सुमित गोयल, हर्ष बत्रा, क्रांति नन्दा, बालाजी तिरूवेंगेदास्वामी, कमल सेमवाल आदि ने अगले दौर में जगह बनाई।
45+ में निशांत पोकला, अनिल धीमान, कर्तन राय जैसे खिलाड़ी आगे बढ़े।
द्वितीय वेन्यू – परेड ग्राउंड:
40+ आयुवर्ग में अनुज कुमार, बलाकारमेकन चेलवरंझन, पंकज अहलावत, आदित्य चौबे, अंकुर कुमार कई खिलाड़ियों ने वाकओवर या सीधे खेलते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
60+ वर्ग में रनदीप दत्ता (6-1, 6-1), सुदेश सिंह, रविंद्र देशमुख, कुलदीप सिंह ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।
परेड ग्राउंड पर आयोजित मैचों का संचालन यूटीए के संयुक्त सचिव हेम कुमार पांडेय और डीटीए, नैनीताल के उपसचिव अमर जगाती ने किया, जबकि एम्पायर पदीप और चीफ अंपायर प्रशांत ने निर्णय लिए। प्रत्येक कोर्ट पर बाल व्याय की सुविधा भी प्रदान की गई।
एकेडमी और एसोसिएशन की भूमिका
शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला के निदेशक पी.के. वालिया और मुख्य कोच तुषार शर्मा ने दोनों टूर्नामेंट के उच्च स्तरीय आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। तुषार शर्मा ने बताया कि कल प्रातः 9 बजे से चारों कोर्टों पर मैच जारी रहेंगे।
उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून ने इस अनूठे आयोजन के माध्यम से जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अवसर दिया। आज विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का सम्मान महासचिव सुमित गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र चौहान तथा उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत ने पुरस्कार वितरण समारोह में किया।
































