उत्तराखण्ड
जमरानी बहुद्देशीय परियोजना: डायवर्जन टनल-2 की खुदाई पूर्ण,,
पवनीत सिंह बिंद्रा
हल्द्वानी, 30 मार्च 2026
जमरानी बहुद्देशीय परियोजना के अंतर्गत डायवर्जन टनल-2 (8.10 मीटर व्यास) की 600 मीटर लंबाई की खुदाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। यह कार्य फरवरी 2025 में प्रारंभ हुआ था और जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए न्यूनतम समय में पूरा किया गया।
इस उपलब्धि से परियोजना के अगले चरणों जैसे लाइनिंग एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों के लिए मार्ग प्रशस्त हो गया है, जो वर्तमान में तीव्र गति से प्रगति पर हैं।
टीम के समन्वित प्रयासों से मील का पत्थर
परियोजना अधिकारियों एवं टीम के समन्वित प्रयासों से यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल हुआ है। इससे क्षेत्र के विकास, सिंचाई एवं जल प्रबंधन को मजबूत बल मिलेगा।
इस अवसर पर एम० के० खरे (महाप्रबंधक), बी०बी० पाण्डे, ललित बिष्ट (उप महाप्रबंधक), अजय पंत एवं योगेश काण्डपाल (परियोजना प्रबंधक), उमेश अग्रवाल (परियोजना प्रबंधक), Afcons Infrastructure Ltd. सहित पी०आई०यू० जमरानी साइट के समस्त फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।
यह परियोजना उत्तराखंड के लिए जल संसाधन प्रबंधन में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
















