उत्तराखण्ड
हल्द्वानी के बेरी पड़ाव में ट्रक-स्कूटी की टक्कर, चालक की मौत, ARTO ने अस्पताल में देखा हाल,,
हल्द्वानी, 28 फरवरी 2026: बेरी पड़ाव क्षेत्र में आज सुबह लगभग 10:20 बजे लक्ष्मी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। ट्रक (नंबर UK 18 CA 3035) और स्कूटी (नंबर UK 04 AM 8752) के बीच जोरदार भिड़ंत होने से स्कूटी सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों और ट्रक चालक ने तुरंत सुशीला तिवारी सरकारी अस्पताल पहुंचाया।ARTO सर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायल महिला, मृतक के परिजनों तथा ट्रक चालक से बातचीत करते हुए हादसे के कारणों की जानकारी ली।प्रत्यक्षदर्शियों और हल्देचौड़ पुलिस चौकी स्टाफ के अनुसार, स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और ट्रक के पिछले टायर (कंडक्टर साइड) के नीचे आ गया। सड़क की स्थिति मानकों के अनुरूप सही बताई जा रही है, लेकिन दुर्घटना स्थल पर सड़क के किनारे शोल्डर की चौड़ाई थोड़ी नीचे होने से हादसा हुआ।NHAI के AE को तत्काल सूचना दे दी गई है, ताकि उक्त स्थान पर लेवलिंग का कार्य कराया जा सके और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
























