Connect with us

उत्तराखण्ड

डॉ. अनिल कार्की को ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित,,

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल कार्की को प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान (चन्द्रकुंवर बर्त्वाल पुरस्कार)’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान वर्ष 2025 के लिए घोषित किया गया था, जिसका अलंकरण समारोह आज 30 मार्च 2026 को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे। कार्यक्रम में भाषा मंत्री माननीय खजान दास जी, माननीय बन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल जी, उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक मायावती डकरियाल तथा संस्थान के सदस्य के रूप में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी भी उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भाषा संस्थान के सदस्य के रूप में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी को भी सौल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अनिल कार्की को 50,000 रुपये की धनराशि, सम्मान-चिह्न, प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने डॉ. कार्की को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह सम्मान उनके सतत साहित्यिक योगदान और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताया।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. अनिल कार्की को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page