उत्तराखण्ड
विद्यालयों की बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश,,
पिथौरागढ़, कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में जनपद के सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और छात्र हितों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री तरुण कुमार पंत, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री हिमांशु नौगाई, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक सहित बिन विकासखंड के निजी विद्यालय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अन्य विकासखंडों के अधिकारी वर्चुअल जुड़े।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने निजी विद्यालयों की विकासखंडवार स्थिति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधान प्रस्तुत किए। जिला शिक्षा अधिकारी ने RTE के तहत 25% सीटों पर कमजोर वर्ग के लिए प्रतिपूर्ति व्यवस्था की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए:
RTE प्रतिपूर्ति राशि पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएं।
सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक एसोसिएशन (PTA) अनिवार्य रूप से गठित करें।
केवल NCERT पुस्तकें या समकक्ष पाठ्यक्रम वाली किताबें उपयोग करें।
विद्यालय परिसर और स्कूल बसों में CCTV कैमरे लगाएं, छात्र सुरक्षा सुनिश्चित करें।
किसी विशेष स्टेशनरी विक्रेता को अनिवार्य न करें, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ न डालें।
बैठक में उठी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए।













