उत्तराखण्ड
देहरादून के प्रदीप पंत का पीपीटीएल सीजन-03 में चयन, टॉपस्पिन टाइटंस के कप्तान बने,,
देहरादून, 28 मार्च 2026: देहरादून टांस ब्रिज एकेडमी के प्रदीप पंत का प्रोफेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (पीपीटीएल) सीजन-03 में चयन हो गया है। वे टॉपस्पिन टाइटंस टीम के कप्तान नियुक्त किए गए हैं।
15 मार्च 2026 को जयपुर के हिल्टन जयपुर होटल में पीपीटीएल सीजन-3 के खिलाड़ियों का भव्य ऑक्शन आयोजित हुआ। वेदा एसपीएसएल फाउंडेशन द्वारा संचालित इस लीग के ऑक्शन को अंतरराष्ट्रीय क्विज मास्टर, क्रिकेट कमेंटेटर और प्रो कबड्डी लीग के को-फाउंडर चारु शर्मा ने अपने अनोखे अंदाज में संपन्न कराया। 16 टीमों के मालिकों ने कुल 128 खिलाड़ियों का चयन किया।
टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक डनलॉप इंडिया, डेलॉयट, वीवो राजस्थान, एसीटी फाइबरनेट, अमूल इंडिया और सस्टली हैं। ईवी पार्टनर के रूप में विनफास्ट जुड़ा है। अन्य सहयोगी प्रायोजक में सिंह प्राइड, टेनिस खेलो, बेकार्स, जियोस्टॉर्म, एसजीएम आउटडोर, स्पोर्टवोट, हडल, केएमटी और गैलियम शामिल हैं। एसपीएसएल फाउंडेशन का आधिकारिक मीडिया पार्टनर फर्स्ट इंडिया न्यूज है।
पीपीटीएल सीजन-3 का आयोजन 9 से 12 अप्रैल 2026 तक उदयपुर के फील्ड क्लब में होगा, जिसमें देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे। उत्तराखंड से प्रदीप पंत (कप्तान, टॉपस्पिन टाइटंस), संचित जैन और हल्द्वानी के हेम कुमार पांडेय का चयन हुआ है। अन्य टीमों में देहरादून के सेहज सेठी और मोहित डबराल (यूपीसीएल के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर) भी शामिल हैं।
इस अवसर पर विद्याग्राम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर और एसपीएसएल फाउंडेशन के वीरेंद्र सिंह ने कहा, “संस्था भविष्य में भी शिक्षा और खेल को जोड़कर युवाओं को बेहतर मंच प्रदान करती रहेगी।”
















