उत्तराखण्ड
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का किया भव्य स्वागत,,
हल्द्वानी, 21 मार्च 2026: जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन पर आर्मी हेलीपैड पर गरज से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ, आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक रिद्विम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने उनका आदर-सत्कार किया।
एयरपोर्ट रोड से एमबी इंटर कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल तक रक्षा मंत्री के स्वागत मार्ग को महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने पारंपरिक परिधानों में सजाया। स्थानीय लोक सांस्कृतिक कलाकारों ने छोलिया नृत्य एवं झोड़ा-चाचरी गीतों के माध्यम से उत्साहपूर्ण स्वागत किया। विशेष रूप से सीमांत क्षेत्र के रंग समुदाय के लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर रक्षा मंत्री का हार्दिक अभिनंदन किया।
यह स्वागत समारोह स्थानीय संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करता नजर आया, जहां कुमाऊंनी लोक परंपराओं ने रक्षा मंत्री के दौरे को यादगार बना दिया।

































