Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल से दून विश्वविद्यालय के छात्रों की शिष्टाचार भेंट,,

देहरादून, 5 मार्च 2026 दून विश्वविद्यालय के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं ने आज लोक भवन में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल और विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।विद्यार्थियों ने हाल ही में लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राज्यपाल ने छात्रों से उनके अनुभवों और आयोजन से प्राप्त सीख के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके समर्पण, गहराई और पेशेवर अंदाज सराहनीय है। विशेष रूप से, वसंतोत्सव के आर्थिक प्रभाव और अर्थव्यवस्था पर इसके सकारात्मक असर को कवर करने के लिए उन्होंने छात्रों का अभिनंदन किया।राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की सबसे बड़ी पूंजी यहां के पुष्प और खुशहाल जनता हैं। छात्रों ने इस आयोजन में अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि जनता की प्रसन्नता और उनके भाव हमारी वास्तविक संपदा हैं, जिन्हें भावी पीढ़ियों के लिए संजोना होगा—और विद्यार्थियों ने इसे बेहतरीन ढंग से कवर किया।यह भेंट उत्तराखंड के युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली रही, जो राज्य की सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page