Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में स्वच्छता रैली: 50 लोगों ने साफ-सुथरा बनाया वार्ड 57, खुले कचरे के खतरों पर किया जागरूक ,,


पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी, 07 अप्रैल 2026 : वार्ड 57, तल्ला मानपुर (मंडी बाईपास बरेली रोड) में सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता रैली आयोजित की गई। लगभग 50 लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।
सफाई से जागरूकता तक: प्रमुख गतिविधियाँ
सफाई कर्मचारियों, बैंणी सेना सदस्यों, अधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों ने सड़क-नाली साफ कीं, कचरा एकत्र किया। दुकानदारों व नागरिकों को कूड़ेदान उपयोग एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
अभियान में बताया गया कि खुले कचरे से मक्खियाँ पनपती हैं, जिससे बीमारियाँ फैलती हैं। प्रातः 8:30 बजे शुरू हुई रैली सफल रही। स्थानीयों ने सराहना की तथा आगे सहयोग का भरोसा दिलाया।
नगर निगम ने बताया, ऐसे अभियान नियमित चलेंगे ताकि हल्द्वानी स्वच्छ बने।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page