उत्तराखण्ड
हल्द्वानी में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 98 वाहनों के चालान, 8 सीज,,
हल्द्वानी परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत अभियान चलाया गया,, परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरविंद पांडेय के निर्देशों पर हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 5 टीमों ने संयुक्त रूप से बृहद अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 98 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 8 वाहनों को सीज किया गया।
अधिक किराया वसूली पर ऑटो-रिक्शा चालकों पर शिकंजा
शहर में ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा वाहनों द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। 5 वाहनों पर किराया सूची न लगाने के कारण चालान जारी किया गया।
ओवरलोड ट्रक और बिना परमिट बसों पर कार्रवाई
नो-एंट्री समय में दो ओवरलोडेड ट्रकों को ट्रांसपोर्ट नगर परिवहन थाना पर सीज कर दिया गया। बिना परमिट और बिना टैक्स के बाहर राज्य से संचालित बसों के चालान भी किए गए।
टैक्सी बाइक संचालकों को सख्त चेतावनी
टैक्सी बाइक पर भी निगरानी रखी गई। एक टैक्सी बाइक का चालान किया गया। बाकी संचालकों को निर्देश दिए गए कि अनाधिकृत संचालन या अधिक किराया वसूली बिल्कुल न करें, अन्यथा परमिट के खिलाफ कार्रवाई होगी।
अभियान रहेगा जारी, इन अधिकारियों ने की अगुवाई
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में एआरटीओ ई श्री जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, अपराजिता पांडे, अनुभा आर्य, परिवहन उपनिरीक्षक गिरीश कांडपाल तथा नंदन सिंह शामिल रहे।,,













