उत्तराखण्ड
धर्म, संस्कृति और एकता का महासंगम: जजफार्म पीलीकोठी में विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य आयोजन,,
हल्द्वानी, 21 फरवरी 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जजफार्म पीलीकोठी वार्ड 51 व 52 के दुर्गापाल गार्डन रविवार बाजार पीलीकोठी में सकल सनातन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में सज्जन शक्ति को संगठित कर समाज को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया गया, जो आरएसएस के देशभर में चल रहे एक लाख से अधिक हिंदू सम्मेलनों की कड़ी का हिस्सा था।
मुख्य वक्ताओं के उद्बोधनआरएसएस प्रांत बाल प्रमुख डॉ. शील निधि ने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में डॉ. हेडगेवार ने संपूर्ण हिंदू समाज संगठन के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर कार्य पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी विचार और भारतीय संस्कारों से भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाया जा सकता है। भारत प्राचीन काल से हिंदू राष्ट्र है, वर्ण व्यवस्था कार्य-आधारित है तथा जातिवाद तोड़ने वालों का विरोध किया।मातृशक्ति प्रतिनिधि डॉ. प्रो. शुभ्रा काण्डपाल ने सनातन उत्थान के लिए संगठित कार्य पर बल दिया।
संघ चालक मोहन भागवत के पंच परिवर्तन (कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, स्वावलंबी जीवन) में मातृशक्ति की भूमिका रेखांकित करते हुए कहा कि मां बालक के व्यक्तित्व निर्माण व राष्ट्रसेवा हेतु आधार तैयार करती है।आध्यात्मिक वक्ता डॉ. दुर्गेश्वर दत्त त्रिपाठी ने अनेकता में एकता पर जोर दिया, वेदों को ज्ञान का मूल आधार बताते हुए ईश्वर के सर्वव्यापी होने का उल्लेख किया। उन्होंने अहिंसा के साथ धर्म रक्षा हेतु शस्त्र प्रयोग (भगवान राम के उदाहरण से) की आवश्यकता बताई तथा सनातन की वैज्ञानिक शैली पर आधारित रक्षा को कर्तव्य कहा
।सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं सम्मानसिंथिया बीजीबिज स्कूल के नन्हे-मुन्ने, हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत व कुमाऊनी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। पर्वतीय सांस्कृतिक मंच ने कुमाऊनी होली दिखाई। सामाजिक-आध्यात्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सज्जन शक्ति का सम्मान भी किया गया।
प्रमुख उपस्थितजनकार्यक्रम में दीप विष्ट (संयोजक), विमल पाण्डेय (संचालक), जिला कार्यवाह राहुल जोशी, नगर प्रचारक प्रभाकर, जिला शारीरिक प्रमुख सूरज, जिला परिवार प्रबोधन प्रमुख विनीत टंडन, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट, समाजसेवी मनोज पाठक, पार्षद रेखा बिनवाल, दीपक बिष्ट आदि उपस्थित रहे। यह आयोजन दीप विष्ट के संयोजकत्व में सफल रहा।




























