उत्तराखण्ड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को मिला डिज़ाइन पेटेंट ,,
हल्द्वानी। शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।सहायक निदेशक को पेटेंट सम्मानकंप्यूटर आईटी विभाग में सहायक निदेशक अनुराग भट्ट को उनके नवाचार “कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित शिक्षण निगरानी प्रणाली” के लिए भारत सरकार द्वारा डिज़ाइन पेटेंट प्रदान किया गया। यह पेटेंट डिज़ाइन्स एक्ट, 2000 एवं नियम, 2001 के अंतर्गत पंजीकृत है। डिज़ाइन संख्या 474303-001, 20 सितंबर 2025 को श्रेणी 10-05 में दर्ज, प्रमाणन तिथि 1 जनवरी 2026।प्रणाली का उद्देश्ययह एआई आधारित उपकरण शिक्षण प्रक्रिया की निगरानी, विश्लेषण एवं गुणवत्ता सुधार करेगा। अनुसंधान दल में अनुराग भट्ट के साथ पवनीत कौर, जगप्रीत सिंह, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. के. के. गौतम, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. कपिल देव सिंह शामिल।क्षेत्र में योगदानविशेषज्ञों का मानना है कि यह डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम एवं मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।बधाई संदेशकुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, प्रो. राकेश रयाल, प्रो. जीतेंद्र पाण्डे, प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट, कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट सहित विश्वविद्यालय परिवार ने बधाई दी। इसे राज्य के लिए प्रेरणादायक बताया।,






























