Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को 9 करोड़ 94 लाख का बजट किया...

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को 9 करोड़ 94 लाख का बजट किया जारी,,

जिले के 116 स्कूलों की मरम्मत के लिए जारी किए 159 लाख
जनपद के आपदाग्रस्त विद्यालय सुदृढ़ होंगे आपदा मद सेजिलाधिकारी।

राज्य आपदा मोचन निधि से जारी की गई 498 कार्यों के लिए धनराशि

नैनीताल 04 दिसम्बर 2022 (सूचना)- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्य आपदा मोचन निधि से 13 विभागों के 498 स्वीकृत कार्यों के लिए 994.349 लाख रुपए धनराशि जारी की है। जिलाधिकारी ने जिले के 116 विद्यालयों की मरम्मत के लिए 1 करोड़ 59 लाख रुपए का बजट जारी करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल विद्यालयों की दशा सुधारने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय से बच्चे की शिक्षा की नींव मजबूत होती है इसलिए विद्यालय को सुदृढ करना अति आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल जिले के दौरे के दूसरे दिन भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर किया निरीक्षण ,,,

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जिले के 13 विभागों में 498 कार्यों के लिए 9 करोड़ 94 लाख की धनराशि जारी की है। उन्होंने बताया कि प्रभागीय वन अधिकारी तराई पूरी हल्द्वानी को 20 लाख, प्रभागीय वन अधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग हल्द्वानी को 8 लाख 30 हजार, प्रान्तीय खण्ड लो0नि0वि0 नैनीताल को 09 लाख 97 हजार, सिंचाई खण्ड, हल्द्वानी को 02 करोड़ 17 लाख 24 हजार, सिंचाई खण्ड, नैनीताल को 02 करोड़ 29 लाख 13 हजार, सिंचाई खण्ड, रामनगर को 87 लाख 25 हजार, लघु सिंचाई खण्ड नैनीताल को 23 लाख, पी0एम0जी0एस0वाई0 ज्योलीकोट को 01 करोड़ 36 लाख 98 हजार, पी0एम0जी0एस0वाई0 काठगोदाम को 43 लाख 95 हजार, पी0एम0जी0एस0वाई0 हल्द्वानी को 14 लाख 82 हजार, निर्माण खण्ड, लो0नि0वि0 नैनीताल को 06 लाख 90 हजार तथा उत्तराखण्ड जल संस्थान, नैनीताल को 37 लाख 17 हजार की धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि मद से जारी की गई है।

यह भी पढ़ें -   एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में महिला पुलिस कर्मी को किया सम्मानित,

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंदों को भोजन कराना ही हमारा धर्म है केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट,,,

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
यह भी पढ़ें -   एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में महिला पुलिस कर्मी को किया सम्मानित,

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page