Homeउत्तराखण्डपॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ,,,

पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ,,,

सारथी फाउंडेशन समिति परिवार द्वारा पर्यावरण जन जागरण अभियान के अंतर्गत पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान में आज शीशमहल श्री रामलीला कमेटी में कमेटी के पदाधिकारी एवं सम्मानित सदयों को सारथी थैला सप्रेम भेंट किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को संस्था द्वारा सारथी थैला उपहार स्वरूप देकर अभियान से जोड़ा।श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरीश चंद्र पांडेय ने संस्था के सदस्यों का परिचय एवं उद्देश्यों को बताते हुए संस्था के सदस्यों का स्वागत किया। एवं सारथी थैला वितरण अभियान एवं पॉलिथीन हटाओ अभियान की सराहना की।संचालनकर्ता एवं संरक्षक गिरिश चंद्र तिवारी ने सारथी संस्था के उद्देश्यों को जनता के बीच बता कर पॉलिथीन के प्रयोग को ना करने का निवेदन किया।
सारथी संस्था द्वारा इसके उपरांत मंच पर का
कमेटी के पदाधिकारियों ,सदस्यों एवं उपस्थित नगर निगम के मेयर जोगिंदर रौतेला,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित सम्मानित लोगों को सारथी थैला भेंट किया और इस अभियान से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया। वितरण अभियान में सारथी फाउंडेशन समिति परिवार से सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत ज्ञानेंद्र जोशी,उमेश सैनी, गिरिश चंद्र लोहनी,राजेश भारद्वाज,प्रेम सिंह पाती,देवीदत्त सुयाल द्वारा सारथी थैला वितरण किया गया।
सारथी थैला वितरण में हरीश चंद्र पांडेय, गिरिश चंद्र तिवारी, एन डी तिवारी, पुष्पा संभल,दिनेश फुलारा,पंकज खत्री,गोपाल तिवारी,विपिन जोशी,नंदन सिंह बिष्ट,गिरिश चंद्र लोहनी,बालकृष्ण,खीम सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग कोसी नदी पर स्टील गर्डर मोटर ब्रिज का किया उद्घाटन,,,

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page