Homeउत्तराखण्डराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज...

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित ,,

बागेश्वर
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित हुआ। महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता टम्टा, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, प्राचार्य डायट डॉ. शैलेन्द्र धपोला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

महोत्सव में राज्य स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त उत्कर्ष धपोला, थल सेना कैंप में उल्लेखनी प्रदर्शन करने वाले कैडिट नरेन्द्र असवाल व पवन कुंवर को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया, तथा विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की।

14 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर शुभारंभ किया गया।

बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा हमें वैज्ञानिक सोच विकसित करनी चाहिए, हमारी दिनचर्या में विज्ञान है, हमें अपने ज्ञान को तर्कसंगत बनाना है। उन्होंने कहा कि हमें अंधविश्वासों से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना होगा, इसके लिए ऐसे विज्ञान महोत्सव प्रभावी होंगे। उन्होंने बच्चों से कहा वे अपना लक्ष्य अवश्य बनाएं उसके लिए कडी मेहतन करें तभी लक्ष्य जरूर हासिल होता है। उन्होंने कहा पढाई के साथ ही खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि पौष्टिक भोजन से ही शाररिक विकास होता है, तभी शरीर के साथ ही मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। उन्होंने नियमित योग, व्यायाम करने के साथ जंक फूड  व फास्ट फूड न खाने की भी सलाह दी। उन्होंने कृमि दिवस पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर शुभारंभ करते हुए बच्चों से कहा कि दूषित पानी एवं भोजन से पेट में कीडे हो जाते है, जो सारा भोजन खा जाते है, शरीर दुर्बल हो जाता है, इसलिए प्रत्येक छ: माह में एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खाएं व घर वालों को भी प्रेरित करें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कतई न करने के साथ ही घर व आस-पडोस के लोंगो को जागरूक करने की भी अपील की। 

मुख्य शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य डायट ने बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है व उनकी समझ वैज्ञानिक होती है तथा उनमें प्रश्न पूछने की जिज्ञासा व तर्क क्षमता विकसित होती है। 

प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने समस्त अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत स्कूल व ब्लॉक स्तर से जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 व सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 के 126 बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद स्तर से चयनित बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला व विज्ञान ड्रामा का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों की भी विस्तृत जानकारी दी। 

कार्यक्रम में शिक्षक पूजा लोहनी, जितेन्द्र कुमार जोशी, अतुल लोहनी, आलोक पांडे, नीरज जोशी, दीप बिष्ट, हेमलता लोहनी, दीक्षा दानू सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व बाल वैज्ञानिक मौजूद थे।

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
यह भी पढ़ें -   एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में महिला पुलिस कर्मी को किया सम्मानित,

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page