Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी राजपुरा राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओं को तिरंगा वितरण...

हल्द्वानी राजपुरा राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओं को तिरंगा वितरण कर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी राजपुरा राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओं को तिरंगा वितरण कर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया

इस दौरान मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य नवीन चन्द्र पुजारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ है क्योंकि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिकता को दर्शाता है यह भारत देश की एकता अखंडता प्रगति उन्नति समृद्धि खुशहाली का सूचक है इसलिए हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत डटे रहने के लिए संकल्पित होकर हम सभी भारतवासी मिलकर यह संकल्प लें कि हम सभी भारतीय एकता के सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए आस्था निष्ठा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करते रहेंगे

यह भी पढ़ें -   पर्वतीय पत्रकार महासंघ की होली में कलाकारों ने बांधा समा,,
यह भी पढ़ें -   केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग कोसी नदी पर स्टील गर्डर मोटर ब्रिज का किया उद्घाटन,,,

इसी क्रम में राजपुरा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नवीन चन्द्र पुजारी दीपक सती कंचन जोशी जय किशन सौरभ दयाल शत्रुघ्न केवट प्रकाश सिंह रौतेला राजेन्द्र गिरी गौरव सिंह केवल कृष्ण फुलोरिया राजपाल सिंह यादव धर्मेंद्र पनेरु हेम चंद्र पाण्डेय जी सी भट्ट राजीव कुमार जोशी लाल सिंह वाणी विमला जोशी बबीता जोशी उपस्थित रहें

यह भी पढ़ें -   जिलाधिकारी विकास कार्यों की माह में दो बार समीक्षा अवश्य करें।मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी,

इस दौरान तिरंगा वितरण करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक विनीत अग्रवाल रितिक साहू साहिल राज संदीप यादव निलेश गुप्ता विनोद आर्या सुशील राय प्रियांशु आर्या दीपक कुमार प्रभाकर आर्या मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
यह भी पढ़ें -   जिलाधिकारी ने किए नगर निकाय नगर निगम,एवम। नगर पालिका परिषद के नोडल अधिकारी नियुक्त,,

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page