Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शुक्रवार को ई-चैपाल के माध्यम से तहसील...

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शुक्रवार को ई-चैपाल के माध्यम से तहसील किच्छा के ग्राम अजीतपुर की सुनी समस्याएं और अधिकांश समस्याओं का किया निस्तारण

RS. Gill. Journalist

रूद्रपुर – जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शुक्रवार को ई-चैपाल के माध्यम से तहसील किच्छा के ग्राम अजीतपुर की सुनी समस्याएं और अधिकांश समस्याओं का किया निस्तारण।
जिला मुख्यालय से अजीतपुर गांव आने-जाने में लगने वाले समय से भी कम समय में किया गया समस्याओ का निस्तारण।
ई-चैपाल में दर्ज हुई 23 समस्याएं, 14 समस्याओं का मौके पर किया गया निस्तारण।
ई-चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन का भी समय और पैसा दोनों की हो रही बचत।
जन समस्याओं के निस्तारण हेतु शुक्रवार को जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जिला कार्यालय के सभागार से एक घण्टे 35 मिनट तक चली ई-सामाधन चैपाल के माध्यम से तहसील किच्छा के अजीतपुर गांव की समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी फरियादियों की समस्याओं को सुनने के साथ ही क्षेत्रीय कर्मचारियों से समस्याओं के बारे में ली जानकारी।
ई-चैपाल में सर्वाधिक समस्याएं भूमि पर पीएम आवास योजना में आवास चाहने, राशन कार्ड, विद्युत विभाग, सिचांई, सफाई आदि से सम्बन्धित रही। पे्रमराज, भगवान सिंह, पुष्पा देवी आदि के आवासीय समस्या दर्ज कराने पर कार्यवाही करते हुए उप जिलाधिकारी को नियमानुसार भूमि चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए नियमानुसार पट्टा जारी करने के निर्देश दिये। नोनीराम आदि की नहर की सफाई की मांग पर जिलाधिकारी ने सिचांई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रस्ताव बनाकर जिला योजना के माध्यम से नहर की सफाई कराना सुनिश्चित करें। घनश्याम ने अपने आवास के ऊपर से जाने वाली विद्युत लाईन को अन्यत्र स्थानान्तरित करने की समस्या दर्ज कराई जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि स्थल का मुआयना कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। टीकाराम आदि ग्रामवासी के विद्युत कटौती की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि शिकायत की जांच कर शिकायत का निस्तारण करना सुनिश्चित करें ताकि अनावश्यक विद्युत कटौती न हो।
गुड़िया के आवास चाहने की समस्या पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करायें। मनोहर लाल ने खतौनी में पिता के नाम को ठीक कराने की समस्या रखीं जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल आवेदन प्राप्त कर दो दिन के भीतर खतौनी मे नाम ठीक करना सुनिश्चित करें। खेमकरण के बीपीएल राशन कार्ड बनाने की मांग पर जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -   मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की,,
यह भी पढ़ें -   एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में महिला पुलिस कर्मी को किया सम्मानित,

ई-चैपाल में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान तरूण शर्मा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग विनोद कुमार पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
यह भी पढ़ें -   जिलाधिकारी ने किए नगर निकाय नगर निगम,एवम। नगर पालिका परिषद के नोडल अधिकारी नियुक्त,,

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page