Homeउत्तराखण्डसरकार के 100 दिन विकास, समर्पण और प्रयास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

सरकार के 100 दिन विकास, समर्पण और प्रयास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री , पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हम अपने प्रत्येक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता से जो भी वादे किए गए, उन्हें पूरा किया जाएगा। वर्तमान सरकार के कार्यकाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के 100 दिन विकास, समर्पण और प्रयास के रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ ही राज्य सरकार के कार्यों एवं नीतियों पर भरोसा करते हुए बढ़ चढ़कर आर्शीवाद दिया है। जनता ने हम पर जो विश्वास दिखाया, उस पर हमारी सरकार खरा उतरेगी।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हम केंद्र सरकार का अनुसरण करते हुए उत्तराखण्ड में भी कार्य संस्कृति में सुधार ला रहे हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण हमारे मूल मंत्र हैं। अपणि सरकार पोर्टल, ई-केबिनेट, ई-ऑफिस, सीएम डैश बोर्ड उत्कर्ष, सीएम हेल्पलाइन 1905, सेवा का अधिकार और ट्रांसफर एक्ट की पारदर्शी व्यवस्था के चलते कार्य संस्कृति में गुणात्मक सुधार हुआ है।भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिये 1064 शुरू की गई है। सचिवालय में सोमवार को नो मीटिंग डे रखा गया है ताकि शासन के अधिकारी लोगों से मिलने के लिये उपलब्ध रहें। जिला स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हैं कि वे सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में आम जनता से मिलने के लिये उपलब्ध रहेंगे। हमारी सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य के लिए ’यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु कमेटी का गठन किया है, जो की जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। हम गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। इसके लिये बजट में प्राविधान भी किया गया है। चारधाम सर्किट में आने वाले सभी मंदिरों और गुरूद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं के विस्तार की योजना है। मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने की योजना है। सुरकण्डा देवी रोपवे का संचालन प्रारम्भ कर दिया गया है। हमारी सरकार ने व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रूपए किया है। साथ ही उत्तराखण्ड राज्य सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान, आंगनबाड़ी और आशा बहनों, पर्यावरण मित्रों और शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 08 वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखण्ड के लिये सवा लाख करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत हुई हैं। इनमें बहुत सी योजनाओं पर काम तेजी से हो गया है या चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए लाभकारी नीतियाँ ले कर आई है। प्रधानमंत्री जी की अपेक्षा के अनुसार वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का नम्बर एक राज्य बनाने के लिये हम विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   सारथी फाउंडेशन समिति ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया,,,

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
यह भी पढ़ें -   केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग कोसी नदी पर स्टील गर्डर मोटर ब्रिज का किया उद्घाटन,,,

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page