Connect with us

उत्तराखण्ड

अपनी धरोहर न्यास की तृतीय गोल्जयू यात्रा 19 अप्रैल से चंपावत से प्रारंभ


हल्द्वानी, 11 अप्रैल 2026: अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित तृतीय गोल्जयू यात्रा अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) को चंपावत स्थित मुख्य मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगी। यह यात्रा हरिद्वार होते हुए गढ़वाल क्षेत्र पहुंचेगी, जहां पौड़ी, श्रीनगर और बद्रीनाथ जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से गुजरते हुए कुमाऊं में प्रवेश करेगी। प्रेस वार्ता में अपनी धरोहर संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने यह जानकारी साझा की।
यात्रा का उद्देश्य और मार्ग: भट्ट ने बताया कि यह यात्रा वर्ष 2022 से प्रारंभ हुई है और 2026 में इसका तीसरा वर्ष है। इसका मुख्य उद्देश्य पूरे उत्तराखंड को एक सूत्र में पिरोना है। संगठन पिछले 6 वर्षों से इस दिशा में प्रयासरत है। यात्रा मैदानी क्षेत्रों, मध्य हिमालय और उच्च हिमालय के सभी भागों को छूते हुए निकलेगी। 7 मई को यह हल्द्वानी पहुंचेगी, जहां रामलीला मैदान से गोल्ज्यू मंदिर तक शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण होगा। यात्रा का समापन 9 अप्रैल को चंपावत में ही होगा।
प्रेस वार्ता में उपस्थित पदाधिकारी: वार्ता में मीडिया प्रभारी रवि दुर्गापाल, एन.बी. गुणवंत, आनंद सिंह भाकुनी, चंदन सिंह किरौला तथा रघुवीर सिंह कालाकोती मौजूद रहे। यह यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page