Connect with us

उत्तराखण्ड

मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र को रौंदने वाली सरकार है : राजा बहुगुणा।


हल्द्वानी,, भाकपा (माले) का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में शुरू हुआ। सम्मेलन स्थल का नाम- कॉमरेड चंद्र सिंह गढ़वाली नगर, सभागार कॉमरेड दीपक बोस सभागार और मंच का नाम कॉमरेड मान सिंह पाल – कॉमरेड के.पी. चंदोला मंच रखा गया है।।सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा माले के केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन कामरेड राजा बहुगुणा ने कहा कि, मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र को रौंदने वाली सरकार है। यह सरकार लोकतंत्र को जेब में रख कर संविधान को किनारे करने की नीति पर चल रही है। इसीलिए 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस के ऊपर 22 जनवरी को तरजीह देकर गणतंत्र का मखौल बनाने का काम कर रही है। लेकिन साथ ही लोकतन्त्र और संविधान बचाने के लिए पूरे देश में जन गोलबंदी हो रही है इसलिए इस बार की छब्बीस जनवरी के गणतंत्र दिवस का विशेष महत्व है।” उन्होंने कहा कि, “2024 के चुनावों में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना आज का सबसे जरूरी कार्यभार है। तमाम लोकतांत्रिक संगठनों और लोगों को इसके लिए कमर कसनी होगी। राष्ट्रीय स्तर पर बने इंडिया गठबंधन को नीचले स्तर तक ले जाने की जरूरत है और मोदी सरकार को 2024 में आने से रोकने के हरसंभव प्रयास करने होंगे। ऐक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी ने कहा, आरएसएस भाजपा को हमेशा ही धर्मनिरपेक्ष शब्द से ऐलर्जी रही है। जब से संविधान की भूमिका में इस शब्द को स्पष्ट रूप में जोड़ा गया था, तभी से आरएसएस धर्मनिरपेक्षता का विरोध करता रहा है।धर्म को राजनीति से अलग रखने, धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप से राज्य को अलग रखने और धार्मिक मठाधीशों को राज्य के मामलों में हस्तक्षेप से दूर रखने का विचार आधुनिक गणतंत्र का केन्द्रीय तत्व है। यह भारत जैसे बहुधार्मिक बहुसांस्कृतिक देश में लोकतंत्र के लिए और भी जरूरी हो जाता है। मोदी सरकार भारत की धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए हर सम्भव तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। धर्म को राजनीति से अलग करने के विपरीत हम देख रहे हैं कि धर्म का राजनीति के साथ घालमेल किया जा रहा है। जो देश हित में नहीं है।सीपीआई के राज्य सचिव जगदीश कुलियाल ने कहा कि, वामपंथी एकता को मजबूत करके जनता में व्यापक अभियान चलाते हुए ही भाजपा की फासीवादी सरकार को पीछे धकेला जा सकता है।।नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह ने भाकपा माले के राज्य सम्मेलन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ वाम और लोकतांत्रिक शक्तियों की एकजुटता वक्त की मांग है। इसके लिए हम सब सम्मिलित रूप से प्रयास करेंगे।।अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष जी आर टम्टा ने कहा कि मोदी सरकार ने संविधान को दरकिनार कर तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर सारी सत्ता अपने हाथ में ले ली है।।किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि, 26 जनवरी 1950 से लागू भारत के संविधान में निहित मूल्यों और उद्देश्यों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 पर आधुनिक भारत के संविधान को पुर्नस्थापित करने की चुनौती हमारे लिए सबसे बड़ी है। गणतांत्रिक भारत केवल और केवल एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के रूप में जिन्दा रह सकता है। 26 जनवरी को एक स्वतंत्र गणराज्य की स्थापना के अवसर पर उसी सपने को पूरी शक्ति, साहस और दृढ़निश्चय के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा।।भाकपा माले के उत्तराखण्ड राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि, भाजपा का सांप्रदायिक फासीवादी बुलडोजर देश में न्याय संविधान और लोकतंत्र को कुचलने पर उतारू है. यह चुनौती है कि देश में लोकतंत्र और संविधान रहेगा, नागरिकों के हक- अधिकार रहेंगे या भाजपा का कॉरपोरेट परस्त उन्मादी राज रहेगा.
उत्तराखंड में डबल इंजन की डबल लूट चल रहा है. उत्तराखंड के संसाधनों और रोजगार की लूट बेखटके डबल इंजन की सरकार चला रही है. इसके खिलाफ वाम- जनवादी ताकतों को एकजुट हो कर संघर्ष करना चाहिए. उद्घाटन सत्र का समापन संविधान की प्रस्तावना पढ़कर हुआ। सम्मेलन जारी है।।।उद्घाटन सत्र में माले केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन राजा बहुगुणा, सीपीआई के राज्य सचिव जगदीश कुलियाल, एक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी, नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह, अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष जी आर टम्टा, अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा,माले पोलित ब्यूरो की ओर से राज्य प्रभारी संजय शर्मा, ऐपवा नेता विद्या रजवार, उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष कमला कुंजवाल, उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष दीपा पांडेय, एआइपीएफ के राष्ट्रीय संयोजक गिरिजा पाठक, जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, वन गुर्जर नेता निक्का, वजीर , सद्भावना समिति उत्तराखंड के अजय जोशी, ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, प्रदेश महामंत्री के के बोरा, किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद नेगी, राजेंद्र प्रथोली, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी, वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला, जन मैत्री संगठन में बची सिंह बिष्ट, आइसा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, चंद्रशेखर भट्ट, एडवोकेट कैलाश जोशी, दुर्गा सिंह मेहता, श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, अमनदीप कौर, उधम सिंह नगर के माले जिला सचिव ललित मटियाली, ऐक्टू जिलाध्यक्ष जोगेंद्र लाल, प्रकाश फुलोरिया, भुवन जोशी, आनंद सिंह सिजवाली, बशीर चौहान, अली शेर, इमाम आदि मुख्य रूप मौजूद रहे। संचालन माले जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने किया। डा कैलाश पाण्डेय।जिला सचिव भाकपा माले

Ad

More in उत्तराखण्ड

  • उत्तराखण्ड

    समाजसेवी जौलजीबी धारचूला शकुंतला दताल द्वारा जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी से भेंटकर, घस्कु से कुरीला मोटर मार्ग निर्माण किए जाने हेतु ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित गया,

    By

    ,पिथौरागढ़, माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी के माध्यम से घस्कु से कुरीला मोटर मार्ग...

  • उत्तराखण्ड

    भक्ति का सुगंध बिखेरते हुए 58वें निरंकारी सन्त समागम का सफलतापूर्वक समापन

    By

    जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हल्द्वानी ‘‘जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है।’ये उद्गार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने महाराष्ट्र के 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के तीसरे एवं समापन दिवस पर लाखों की संख्या में उपस्थित मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस तीन दिवसीय समागम का कल रात विधिवत रूप में सफलता पूर्वक समापन हो गया। सतगुरु माता जी ने आगे कहा कि मनुष्य जीवन को इसलिए ऊँचा माना गया है, क्योंकि इस जीवन में आत्मज्ञान प्राप्त करने की क्षमता है। परमात्मा निराकार है, और इस परम सत्य को जानना मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। अंत में सतगुरु माता जी ने फरमाया कि जीवन एक वरदान है और इसे परमात्मा के साथ हर पल जुड़कर जीना चाहिए। जीवन के हर पल को सही दिशा में जीने से ही हमें आत्मिक सन्तोष एवं शान्ति मिल सकती है, हम असीम की ओर बढ़ सकते हैं। इसके पूर्व समागम के दूसरे दिन सतगुरु माता जी ने अपने अमृत वचनों में कहा कि जीवन में भक्ति के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहकर संतुलित जीवन जियें यह आवाहन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने पिंपरी पुणे में आयोजित 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के दूसरे दिन शाम को सत्संग समारोह में विशाल रूप में उपस्थित श्रद्धालुओं को किया। सतगुरु माताजी ने फरमाया कि जैसे एक पक्षी को उड़ने के लिए दोनों पंखों की आवश्यकता होती है, वैसे ही जीवन में भक्ति के साथ साथ अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मदारियों को निभाना अति आवश्यक है। यदि कोई केवल भक्ति में ही लीन रहते हैं और कर्मक्षेत्र से दूर भागने का प्रयास करते हैं तो जीवन संतुलित बनना सम्भव नहीं। दूसरी तरफ भक्ति या आध्यात्मिकता से किनारा करते हुए केवल भौतिक उपलब्धियों के पीछे भागने से जीवन को पूर्णता प्राप्त नहीं हो सकती। सतगुरु माताजी ने आगे समझाया कि वास्तव में भक्ति और जिम्मेदारियों का निर्वाह का संतुलन तभी सम्भव हो पाता है जब हम जीवन में नेक नीयत, ईश्वर के प्रति निष्काम निरिच्छित प्रेम और समर्पित भाव से सेवा का जज्बा रखें। केवल ब्रह्मज्ञान प्राप्त करना काफी नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। एक उदाहरण के द्वारा सतगुरु माता जी ने समझाया कि जैसे कोई दुकानदार अपने काम को पूरी ईमानदारी और संतुलन के साथ करता है, ग्राहक को मांग के अनुसार सही नापतोल करके माल देता है और उसका उचित मूल्य स्वीकारता है। अपने कार्य में पूरी तरह से संतुलन बनाए रखता है। इसी तरह भक्त परमात्मा से जुड़कर हर कार्य उसके अहसास में करता रहता है, सत्संग सेवा एवं सिमरण को प्राथमिकता देता है, यही वास्तविकता में भक्ति का असली स्वरूप है। इसके पहले आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित जी ने अपने विचारों में कहा कि भक्ति का उद्देश्य परमात्मा के साथ एक प्रेमपूर्ण नाता जोड़ने का हो। इसके लिए संतों का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत होता है जो हमें अपनी आत्मा का मूल स्वरूप परमात्मा को जानकर जीवन का विस्तार असीम सच्चाई की ओर बढ़ाने की शिक्षा देता है। आपने बताया कि हमें अपनी आस्था और श्रद्धा को सच्चाई की ओर मोड़ना चाहिए और हर पल कदम में परमात्मा के प्रेम को महसूस करना चाहिए तभी सही मायनो में भक्ति का विस्तार सार्थक होगा। समागम की कुछ झलकियां कवि दरबार             समागम के तीसरे दिन एक बहुभाषी कवि दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जिसका विषय था ‘विस्तार – असीम की ओर।’महाराष्ट्र के अतिरिक्त देश के विभिन्न स्थानों से आए हुए 21 कवियों ने मराठी, हिन्दी, अंग्रेजी, कोंकणी, भोजपुरी आदि भाषाओं में इस कवि दरबार में काव्य पाठ करते हुए मिशन के दिव्य सन्देश को प्रसारित किया। श्रोताओं द्वारा कवियों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।             मुख्य कवि दरबार के अतिरिक्त समागम के पहले दिन बाल कवि दरबार एवं दूसरे दिन महिला कवि दरबार का आयोजन लघु रूप में किया गया। इन दोनों लघु कवि दरबार कार्यक्रमों में मराठी, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं के माध्यम से 6 बाल कवि एवं 6 महिला कवियों ने काव्य पाठ किया जिसकी श्रोताओं द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई।  निरंकारी प्रदर्शनी...

  • उत्तराखण्ड

    विशाल वर्मा बने अखिल एकता उद्योग व्व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष और हर्षित तिवारी जिला प्रभारी,

    By

    हल्द्वानी आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष जी अनुज कांत अग्रवाल जी...

  • उत्तराखण्ड

    स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड यू.सी.सी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य।,

    By

    मुख्यमंत्री ने किया समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण। यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी किया...

Trending News

Follow Facebook Page