Connect with us

Uncategorized

किसान देश के अन्न्दाता है, किसान सर्वोपरि है किसानों का किसी भी रूप में अहित बर्दाशत नही किया जायेगा। उन्होने धान क्रय केन्द्रों पर धान की नमी की जांच करते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा जो मानक निर्धारित किये गये है जिलाधिकारी

RS. Gill
Reporter

खटीमा 01 अक्टूबर,2021- धान क्रय सत्र के प्रथम दिन पर आज मंडी समिति खटीमा में धान क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने औचक निरीक्षण किया। उन्होने इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याऐं भी सुनी, उन्होने कहा कि किसान देश के अन्न्दाता है, किसान सर्वोपरि है किसानों का किसी भी रूप में अहित बर्दाशत नही किया जायेगा। उन्होने धान क्रय केन्द्रों पर धान की नमी की जांच करते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा जो मानक निर्धारित किये गये है उस आधार पर नमी का आंकलन करते हुए किसानों को काॅमन धान का मूल्य रू0-1940 प्रति कुन्तल एवं ए ग्रेड धान का मूल्य रू0-1960 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक किसान के धान की क्रय केन्द्रो में जांच होनी चाहिए व सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का अनुपालन करें अगर किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त हुई तो सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध निलंबित करने की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट को निर्देश दिये कि किसानो के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को दुरूस्थ करें। उन्होने किसानों को आश्वस्त किया कि धान खरीद में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी। जिलाधिकारी ने किसानों से धान क्रय केन्द्रों में तौल आदि व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली व किसानों से बात करते हुए कहा कि किसानों को तौल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका अथवा कोई समस्याय होती है तो किसान तौल केन्द्र के सूचना पट पर अंकित अधिकारियों के मोबाईल नम्बर पर अथवा सम्बन्धित उपजिलाधिकारी से तत्काल शिकायत कर सकते है। जिलाधिकारी ने मौके पर धान क्रय केन्द्रों में नमी माप यंत्र, बारदाना, पंखा, विद्युत, पानी व किसानों द्वारा लाये गये धान की भी जांच की। उन्होने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि जिस समय धान की नमी मापी जाती है उसी समय किसानों को धान की स्थिति के बारे में अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होने मंडी सचिव व धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये कि यदि धान क्रय केन्द्रों में धान से सम्बन्धित कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने बताया कि धान क्रय केन्द्रों पर अनियमितताओं को रोकने हेतु तहसील स्तर पर उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है जिनके द्वारा निरन्तर छापेमारी की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने मंडी सचिव को निर्देश दिये कि क्रय केन्द्रों पर अतिरिक्त कांटो की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें ताकि धान तौल में किसी भी प्रकार की रूकावट न आये। उन्होने मंडी सचिव को निर्देश दिये कि किसानो के धान सुखाने की व्यवस्था दुरूस्त रखें।
इस अवसर पर आरएफसी कुमाऊँ हरवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, तहसीलदार युसुफ अली, एडीओ मंडी राजू सहित किसान आदि उपस्थित रहे।


Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page