Connect with us

उत्तराखण्ड

स्कूली बच्चों को सिखाए नए कानून एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक,

हल्द्वानी नैनीताल पुलिस स्कूली बच्चों को बी एन एस के कानून के प्रति जागरूक किया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने, नए कानूनों की जानकारी देने तथा बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 10 मार्च 2026 को थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा युवाओं के बीच एक प्रभावी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य जागरूकता बिंदुथाना काठगोदाम में तैनात अपर उपनिरीक्षक श्रीमती हेमंती मेहता ने काठगोदाम क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया स्थित NSTI इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी:नए कानून की जानकारी: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में हुए नवीनतम संशोधनों और विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।साइबर अपराध से बचाव: इंटरनेट व सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय साझा किए। वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने को प्रेरित किया।नशा मुक्ति एवं घरेलू हिंसा: नशे के दुष्प्रभावों और घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने तथा कानूनी सहायता लेने पर जागरूक किया।सुरक्षा ऐप्स का उपयोग: महिला सुरक्षा के लिए ‘गौरा शक्ति मॉड्यूल’ के लाभ बताए। उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड करने और आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग समझाया। मीडिया सैल नैनीताल पुलिस

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page