Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तक मेला एवं प्रचार कार्यक्रम का सफल आयोजन,,

हल्द्वानी, 14 मार्च 2026: माननीय कुलपति उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी प्रो० नवीन चन्द्र लोहनी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आदर्श अध्ययन केंद्र हल्द्वानी (16000) के समन्वयक एवं प्रवेश सह-प्रभारी डॉ. विशाल कुमार शर्मा द्वारा पुस्तक मेला एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम दिनांक 13 मार्च 2026 को गड़ेरा-वनलेख, जनपद बागेश्वर तथा 14 मार्च 2026 को बालाकोट, जनपद पिथौरागढ़ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की विभिन्न शिक्षण योजनाओं, दूरस्थ शिक्षा प्रणाली तथा प्रवेश प्रक्रिया के बारे में स्थानीय विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक करना था।पुस्तक प्रदर्शन एवं जागरूकता पर जोरकार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की पुस्तकों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों को उच्च शिक्षा के अवसरों से अवगत कराया गया, विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए सुलभ शिक्षा की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. एस. एन. ओझा, सहायक क्षेत्रीय निदेशक पिथौरागढ़ श्री भास्कर चन्द्र जोशी, ग्राम प्रधान बालाकोट सुश्री पूजा, महादेवी आजीविका की अध्यक्षा श्रीमती कलावती देवी तथा एनजीओ ‘अभिलाषा समिति’ के श्री कमल किशोर पंत सहित लगभग 35 अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।वक्ताओं की सराहना एवं सुझाववक्ताओं ने विश्वविद्यालय के दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों ने इस पहल को क्षेत्रीय विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भविष्य में ऐसी जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियों के निरंतर आयोजन पर बल दिया, ताकि अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा से जुड़ सकें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page