Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में “नशा मुक्त उत्तराखंड – सशक्त उत्तराखंड” के तहत ऐतिहासिक जनआंदोलन का सफल शुभारंभ,,


नशा मुक्त उत्तराखंड – सशक्त उत्तराखंड” जनआंदोलन की शुरुआत, हल्द्वानी में युवाओं ने नशा मुक्ति की ली शपथ

हल्द्वानी में आज प्रातः 6.00 बजे से 8.00 बजे तक कर्मनिष्ठ सनातन ट्रस्ट एवं नशा मुक्ति चेतना संघ के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त उत्तराखंड – सशक्त उत्तराखंड’ जनआंदोलन का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 4000 से अधिक छात्रों एवं युवाओं की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और युवाओं को सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने के लिए जोरदार प्रेरित किया।
कार्यक्रम का स्वरूप एवं उपस्थिति:
कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी के मुख्य मार्ग पर 5 किलोमीटर तक भव्य रैली एवं जागरूकता रैली के रूप में किया गया। National Service Scheme (NSS), National Cadet Corps (NCC), स्काउट एवं पुलिस बल ने मार्ग पर पूर्ण सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन किया। कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रशासनिक स्तर पर और भी गरिमामय बनाया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मेयर गजराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया और युवाओं को नशे से दूर रहने एवं समाज सुधार में भागीदारी बढ़ाने की अपील की।
संस्थाओं की भूमिका एवं दृष्टि:
कर्मनिष्ठ सनातन ट्रस्ट ने वर्ष 2024 में उत्तराखंड की चार प्रमुख चुनौतियों—पलायन, नशा, सांस्कृतिक परिवर्तन एवं पारंपरिक व्यवसायों के लोप—के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है। इसका मूल मंत्र “कर्म ही धर्म, सेवा ही सनातन” है, जो “नशा हटाओ–काम लगाओ” एवं “पलायन रोको–संस्कृति बचाओ” पर आधारित है।
नशा मुक्ति चेतना संघ की उत्तराखंड इकाई ने स्कूल व कॉलेज स्तर पर जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति सेमिनार, मेडिकल कैंप एवं नशा छोड़ चुके युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है। दोनों संस्थाएँ एक-दूसरे की पूरक हैं; नशा मुक्त युवाओं को रोजगार देकर पुनः नशे से बचाना और गाँवों में आजीविका सृजन से पलायन व सांस्कृतिक क्षरण को रोकना इनका सामूहिक लक्ष्य है।
आयोजन समिति एवं सहयोग:
आयोजन समिति में कर्मनिष्ठ सनातन ट्रस्ट के संरक्षक श्री नीरज शारदा, अध्यक्ष डॉ. भारत भूषण, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, नशा मुक्ति चेतना संघ के संरक्षक जसबीर सिंह, प्रान्त संयोजक अशोक पाल, सह-संयोजक राजेश अग्रवाल, महिला संयोजक श्रीमती मालती गर्ग एवं श्रीमती योगिता पाल आदि शामिल थे।
आयोजन समिति के सदस्य राहुल वर्ष्णेय, जोगेंद्र रौतेला (पूर्व मेयर), श्री मनोज डागा, श्री सुनील शारदा, अशोक पाल, दीपक माहेश्वरी, दीपक जोशी, जितेंद्र साहनी, हरि मोहन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सामाजिक एवं राज्यव्यापी प्रभाव:,
कार्यक्रम ने नशा मुक्ति को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। युवाओं ने नारे, बैनर और शपथ के माध्यम से नशे के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। ट्रस्ट ने 50 स्कूल व कॉलेज में विस्तृत जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति की शपथ एवं 6 गाँवों का “गोद लेना” तथा “10,000 शपथ” का लक्ष्य घोषित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड को नशा मुक्त, स्वावलंबी एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके लिए ट्रस्ट ने समाज के सभी वर्गों से समयदान, कौशलदान, संसाधनदान एवं स्थानीय उत्पादों के उपयोग के माध्यम से जुड़ने का आह्वान किया है।
संदेश एवं स्लोगन:
कार्यक्रम का प्रमुख संदेश:
“नशा मुक्त युवा + स्वावलंबी गाँव = सशक्त उत्तराखंड”

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page