Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल जिला बार चुनाव: पहले दिन बिके 8 नामांकन फॉर्म, मंगलवार अंतिम अवसर,,


नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 8 नामांकन फॉर्म संभावित उम्मीदवारों ने खरीद लिए। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 3, उपाध्यक्ष पद के लिए 2, सचिव पद के लिए 2 तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 1 फॉर्म बिके हैं।
पदवार नामांकन शुल्क निर्धारित
चुनाव अधिकारी ने पदों के लिए निम्नलिखित नामांकन शुल्क की जानकारी दी:
अध्यक्ष पद: 6,000 रुपये
उपाध्यक्ष पद: 5,000 रुपये
सचिव पद: 5,500 रुपये
संयुक्त सचिव पद: 2,500 रुपये
कार्यकारिणी सदस्य पद: 2,000 रुपये
मंगलवार अंतिम तिथि, हलचल तेज
चुनाव अधिकारी चंदोला ने स्पष्ट किया कि नामांकन फॉर्म खरीदने की अंतिम तिथि 24 मार्च (मंगलवार) है। इस कारण संभावित प्रत्याशियों में नामांकन प्रक्रिया जल्द पूरा करने को लेकर हलचल तेज हो गई है। उम्मीद है कि मंगलवार को और फॉर्म बिकने से चुनावी रंगत और गहराएगी।
बार एसोसिएशन के सदस्य चुनाव को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि यह उनके संगठन की दिशा तय करेगा।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page