Connect with us

उत्तराखण्ड

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम कार्यालय में आधार केंद्र का किया उद्घाटन ,,

हल्द्वानी, 11 मार्च 2026: नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विधिवत फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।महापौर ने कहा कि अब शहरवासियों को आधार कार्ड संबंधी कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यहां आधार कार्ड बनवाने, नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य संशोधनों की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरल, त्वरित और घर द्वार जैसी सेवाएं प्रदान करना है। यह केंद्र इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र से नई आधार पंजीकरण और अपडेट सेवाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। महापौर ने सभी से इस नई सुविधा का अधिकतम उपयोग करने की अपील की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page