उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़ जिले में LPG गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षितअफवाहों पर न दें ध्यान, गैस सप्लाई सुचारू रूप से जारी,,
पिथौरागढ़, 11 मार्च 2026: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच वैश्विक तनाव के कारण सोशल मीडिया पर LPG गैस की कमी की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। जनपद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें।प्रशासन और आपूर्ति विभाग द्वारा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बावजूद पिथौरागढ़ जिले में घरेलू गैस (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य बनी हुई है।आपूर्ति विभाग की जानकारी:घरेलू उपयोग के लिए गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।गैस वितरण चेन (सप्लाई चेन) पूरी तरह सुचारू रूप से काम कर रही है।घबराकर अनावश्यक बुकिंग न करें।जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने उपभोक्ताओं से ‘पैनिक बुकिंग’ से बचने और केवल जरूरत अनुसार रिफिल बुक करने का अनुरोध किया है। इससे सभी को समय पर गैस मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि प्रशासन और गैस एजेंसियां प्रतिबद्ध हैं कि हर घर तक रसोई गैस समय पर पहुंचे। आधिकारिक जानकारी के लिए केवल सरकारी बुलेटिन या गैस कंपनियों के पोर्टल ही देखें।,,
































