उत्तराखण्ड
भीमताल में रोडवेज स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित,,
भीमताल, 10 अप्रैल 2026: भीमताल शहर में रोडवेज बस स्टेशन खोलने की लंबे समय से चली आ रही मांग को गति मिली है। जिला प्रशासन के सख्त निर्देश पर परिवहन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण कर संभावित जमीन का चयन किया।
सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई। निरीक्षण टीम ने मत्स्य विभाग के समीप उपलब्ध जमीन का जायजा लिया और इसे हस्तांतरित करने हेतु रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दी। पूरन बृजवासी ने अधिकारियों से आह्वान किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर इस मुख्य मांग को जल्द अमल में लाएं।
निरीक्षण में मौजूद रहे प्रमुख लोग
हेम गुणवंत
नरेश वर्मा
प्रभात मेहरा
सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी
प्रदीप कुमार
यह विकास भीमतालवासियों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि इससे स्थानीय यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।



















