Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं में ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान, 116 वाहनों का चालान व 5 सीज

हल्द्वानी, 7 मार्च 2026: जिलाधिकारी के आदेशानुसार लालकुआं क्षेत्र में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) के निर्देशों के क्रम में आज 5 टीमें गठित कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। गौला नदी से लालकुआं गेट पर हो रही निकासी में ओवरलोडिंग की शिकायतें प्राप्त होने पर बरेली रोड और रामपुर रोड पर कठोर प्रवर्तन कार्रवाई चलाई गई।यह अभियान एआरटीओ प्रवर्तन जितेन्द्र सांगवान के नेतृत्व में संचालित हुआ। टीम में श्रीमती अनुभा आर्य (परिवहन कर अधिकारी), श्रीमती अप्राजिता पांडेय (परिवहन कर अधिकारी), श्री आरसी पवार (परिवहन उपनिरीक्षक), गिरीश कांडपाल (परिवहन उपनिरीक्षक), श्री नंदन (परिवहन उपनिरीक्षक) तथा उनकी टीमों ने भाग लिया।अभियान के परिणामकुल 116 वाहनों का चालान किया गया।5 वाहनों को सीज किया गया।यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग व सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया।एआरटीओ जितेन्द्र सांगवान ने वन विकास निगम की चौकी का भी निरीक्षण किया। वहां कार्यरत कार्मिकों को निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज माल लदान न करने के सख्त निर्देश दिए तथा रिकॉर्ड की जांच की।आरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी संभाग श्री अरविंद पाण्डेय ने सभी टीमों को मालवाहकों, डंपरों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अनधिकृत वाहनों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page