उत्तराखण्ड
भारत की जनगणना-2027: घर बैठे स्व-गणना की नई सुविधा शुरू,,
पवनीत सिंह बिंद्रा
हल्द्वानी, 10 अप्रैल 2026
कुमाऊँ कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने ‘भारत की जनगणना-2027’ के प्रथम चरण में नागरिकों के लिए ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) सुविधा की शुरुआत की। उन्होंने स्वयं पोर्टल पर गणना कर सभी से अधिकाधिक उपयोग की अपील की।
यह सुविधा 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। जनगणना इतिहास में पहली बार नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उसके बाद 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर सर्वे करेंगे।
स्व-गणना के फायदे
नागरिक स्वयं सटीक जानकारी भर सकेंगे, त्रुटियां कम होंगी।
प्रगणकों को पहले से भरा डेटा मिलेगा, कार्य तेज होगा।
डिजिटल संकलन से प्रक्रिया सुगम और गोपनीय रहेगी।
स्व-गणना कैसे करें (चरणबद्ध तरीके से)
पोर्टल पर जाएं: se.census.gov.in पर लॉगिन करें (मोबाइल OTP से)।
स्थान चुनें: राज्य, जिला, स्थानीय निकाय का चयन करें।
घर चिह्नित करें: डिजिटल मैप पर मकान की लोकेशन मार्क करें।
विवरण भरें: मकान, परिवार की सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
SE ID लें: सबमिट करने पर विशिष्ट SE ID मिलेगी – इसे सुरक्षित रखें।
सत्यापन: प्रगणक आने पर केवल SE ID दिखाएं।
कमिश्नर रावत ने सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील की। उन्होंने गोपनीयता का भरोसा दिलाया।



















