Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान: 50 वर्ष वकालत पूर्ण पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा का अभिनंदन,,

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वकालत के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला जज प्रशांत जोशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुवाली एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने न्यायमूर्ति मेहरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।न्यायमूर्ति मेहरा का प्रेरक संबोधनअधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बार की ‘अनमोल धरोहर’ बताते हुए कहा कि उनका अनुभव, मार्गदर्शन और कार्यशैली ही किसी भी बार की वास्तविक शक्ति होती है। जिला बार को अपना घर मानते हुए उन्होंने अपने वकालत काल की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि यहां उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से उनका रिश्ता गुरु-शिष्य जैसा रहा। उनके मार्गदर्शन से ही उनका अनुभव और दृष्टिकोण विकसित हुआ। न्यायमूर्ति ने जोर देकर कहा कि वरिष्ठों के अनुभव से नई पीढ़ी को निरंतर सीखने की प्रेरणा मिलती है, जो न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाती है।आभार और कार्यक्रम की सफलताबार अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने न्यायमूर्ति मेहरा का आभार व्यक्त किया। सचिव दीपक रुवाली ने उनके जीवन और व्यक्तित्व को अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल, मनीष मोहन जोशी, राजेश चंदोला, प्रभात पांडेय, राजेन्द्र कुमार पाठक, ओंकार गोस्वामी, ज्योति प्रकाश बोरा, अरुण बिष्ट, मंजू कोटलिया, सबीना उस्मान, प्रीति साह, कैलाश जोशी, गिरीश खोलिया, बी के सांगुड़ी, संजय त्रिपाठी, भुवन जोशी, पुलक अग्रवाल, अजय बिष्ट, राकेश सुयाल, संजय सुयाल, अनिल बिष्ट, आनंद कनवाल, बलवंत सिंह थलाल, सुंदर मेहरा, निखिल बिष्ट, नीलेश भट्ट, शिवांशु जोशी, कमल चिलवाल, नीरज गोस्वामी, जयंत नैनवाल, अनिता जोशी, दीपक दत्त पांडेय, मनीष कांडपाल, गौरव कुमार, शशांक कुमार, प्रदीप प्रसाद, दिग्विजय सिंह मेहरा, गजेंद्र मेहरा, मुन्नी आर्या, किरन आर्या, जया आर्या, कामिनी गंगवार, संध्या सहित न्यायाधीश एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्तान्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने निम्नलिखित वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने 50 वर्ष वकालत पूरी की:एन के खोलियाएम बी सिंह ढेलाघनानंद बर्थवालमान सिंह बिष्टहरीश चंद्र पांडेयकृष्णानंद भट्टप्रकाश कांडपालसतीश पंतयह समारोह नैनीताल बार की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page