उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: विदेशी मदिरा दुकानों का सख्त निरीक्षण, तीन दुकानों पर ओवररेटिंग का आरोप,,
हल्द्वानी, 8 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देशों पर आज बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी और तहसीलदार हल्द्वानी की टीम ने विदेशी मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान में कुल चार दुकानों की जांच की गई, जिसमें तीन दुकानों पर ओवररेटिंग के गंभीर आरोप पाए गए।
निरीक्षण के दौरान ब्लेंडर्स प्राइड का क्वार्टर 5 रुपये और मैजिक मोमेंट्स की बोतल पर 10 रुपये अधिक वसूले जाने का पता चला। इन दुकानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, बोतलों पर अंकित QR कोड भी काम नहीं कर रहे थे, हालांकि सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत पाए गए और बिलिंग मशीनें उपलब्ध थीं।
यह निरीक्षण उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और शराब बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर और कड़ी कार्रवाई होगी।
















