उत्तराखण्ड
बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का भव्य उद्घाटन,,
पवनीत सिंह बिंद्रा
कुंवरपुर गौलापार में 35 महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का कौशल
हल्द्वानी, 10 अप्रैल 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा 8 अप्रैल से शुरू हुए 35 दिवसीय ‘जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी)’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आज कुंवरपुर गौलापार स्थित आरसेटी परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की 35 महिला प्रतिभागी भाग ले रही हैं।
मुख्य अतिथियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन
उद्घाटन मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह रैना (महाप्रबंधक, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड), श्री दीपक चंद्र भट्ट (वरिष्ठ प्रबंधक, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक हल्द्वानी), पवन सिंह मेहरा (सफल उद्यमी, गौलापार), अतुल कुमार पाण्डेय (निदेशक, बड़ौदा आरसेटी), दीपक जोशी (मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना), श्री नरेंद्र सिंह पिलख्वाल (प्रशिक्षक), सुरेश कुमार बिष्ट (एफएलसी काउंसलर) तथा मास्टर ट्रेनर श्रीमती रविता पाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अतिथियों ने दी स्वरोजगार की प्रेरणा
मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह रैना ने प्रशिक्षुओं को पूर्ण तल्लीनता और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्राप्त कौशल का उपयोग करने पर जोर दिया और शुभकामनाएं दीं। दीपक भट्ट ने बैंकों से ऋण लेने तथा सरकारी स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। श्री पवन सिंह मेहरा ने कहा कि स्वयं का कार्य शुरू करने के लिए लक्ष्य निर्धारित रखें और आय-व्यय का हिसाब जरूर रखें। दीपक जोशी ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत उद्योग आधार नंबर, फूड लाइसेंस आदि प्राप्त करने में सहायता की बात कही।
आरसेटी निदेशक श्री अतुल कुमार पाण्डेय ने संस्थान की जानकारी साझा की तथा सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के लिए प्रेरित किया। मास्टर ट्रेनर, प्रशिक्षक एवं एफएलसी काउंसलर ने भी शुभकामनाएं दीं।
संपर्क जानकारी: प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 05946-266095, 8477009546, 8630886903, 9756947425 पर संपर्क करें।



















