Connect with us

उत्तराखण्ड

घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी-रिफिलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई,,

नैनीताल/हल्द्वानी, घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी और व्यवसायिक उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि घरेलू गैस का कमर्शियल डायवर्जन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।अधिकारियों को सतर्कता के निर्देशडीएम ने परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं।तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त क्विक रिस्पांस टीम गठित होगी।शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करेगी।स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोरजिलाधिकारी ने कहा कि गैस की जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्थानीय सूचना व्यवस्था को सशक्त बनाया जाए। संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान चलाएंगे।उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाईडीएम ने चेतावनी दी कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग या अवैध भंडारण मिला, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। यह अभियान जनहित में पारदर्शिता और नियमन सुनिश्चित करेगा।,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page